राजनीतिराष्ट्रीयस्लाइडर

सपा का ऐलान, जयंत चौधरी होंगे राज्यसभा के प्रत्याशी

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जयंत चौधरी को प्रत्याशी घोषित करने की सपा के अधिकारिक टवीटर हैंडल से जानकारी दी गई है। सपा डिंपल यादव को राज्यसभा भेजने की बजाए उनके द्वारा छोड़ी गई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी बना सकते हैं।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जावेद अली खान ने भी बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था जबकि कपिल सिब्बल भी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 59 वर्षीय जावेद अली खान पहले भी उच्च सदन में सपा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में 273 विधायकों के साथ सत्ताधारी भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन आठ सदस्यों को राज्यसभा भेज सकता है जबकि सपा गठबंधन (आरएलडी और एसबीएसपी) 125 विधायकों के माध्यम से तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button