लेटेस्टशहर

शोषण के खिलाफ होगी आरपार की लड़ाई: टीकम नागर

गाजियाबाद। बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ चल रहे आन्दोलन के क्रम में इकला, इनायतपुर, रघुनाथपुर, पूठी, हसनपुर, गुर्जरगढ़ी,कचैड़ा मौजपुर, नायफल, कुड़ियागढ़ी, भूड़गढ़ी आदि गांवों के लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एडीएम को दिया।
किसान नेता टीकम नागर दिए गए ज्ञापन में कहा कि बिजलीकर्मियों द्वारा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोषण के खिलाफ मजदूर किसानों की यह आरपार की लड़ाई होगी। बिजली कटौती व अवैध वसूली अब नहीं होने देंगे और गांवों में जबरन मीटर नहीं लगने देंगे। ग्रामीण किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इन सभी समस्याओं से अवगत कराएगा।
समाजसेवी बाबू सिंह आर्य ने कहा कि किसानों पर लगाये गए झूठे मुकदमे बे बुनियाद हैं, इस तरह लोग दहशत में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सड़क से जेल तक लड़ने को ग्रामीण तैयार है।
प्रदर्शन करने वालों में आनन्द नागर, मनोज नागर, करतार प्रधान, सुशील प्रधान, डा. बबली गुर्जर, बाबू सिंह आर्य, सुभाष यादव, रतिराम बाबूजी, धूमि प्रधान, नितिन प्रधान, आनन्द पार्षद, महेन्द्र प्रधान, रवि यादव, करण सिंह, बॉबी त्यागी, ओमदत्त नागर, जगतसिंह, शेखर प्रधान, सोनू प्रधान, राजू शर्मा, लोकेश नागर, बिजेंद्र शर्मा, जीतपाल नागर, नरेंद्र नागर, गजराज नेताजी, आसेराम, कमल सिंह, वीरेंद्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button