राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

योगी के दोबारा सीएम बनने पर 101 निशुल्क आपरेशन करने पर डा.बीपी त्यागी सम्मानित

गाजियाबाद। दोबारा योगी आदत्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डाक्टर बीपी त्यागी द्वारा कान के 101 फ्री आपरेशन करने पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इन सभी आपरेशन का खर्च अवेकनिंग इंडिया ने उठाया था।
निशुल्क आपरेशन अभियान 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक किया गया। कान के आपरेशन कराने वाले 101 मरीज सम्पूर्ण भारत से आए थे। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान से आए थे। डाक्टर बीवी त्यागी के हर्ष ईएनटी अस्पताल का 25वां स्थान भी सात अप्रैल को था।
हर्ष ईएनटी अस्पताल 1997 से कान, नाक, गले के इलाज की सेवाएं दे रहा है। डाक्टर बीपी त्यागी ने बताया कि 2014 में असपताल ने 55 कान के पर्दे 18 घंटे में लगातार बनाकर अपना नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स़ में दर्ज कराया था। उसके बाद तीन साल लगातार गाजिÞयाबाद जेल में कान के पर्दों का आॅपरेशन करके संसार का पहला ईएनटी असपताल का श्रेय मिला था। 2011 में 100 कान के पर्दे बनाकर वर्ल्ड बुक में अपना नाम किया। 2020-21 में कोविड के चलते फ्रÞी आॅपरेशन बंद करने पड़े थे। अब 2022 में 101 कान के पर्दे फ्रÞी में बनाकर डॉक्टर बीपी त्यागी ने अपने ही 100 आॅपरेशन का रिकार्ड तोड़ा। ये रिकार्ड बनाकर हर्ष ईएनटी संसार का पहला ईएनटी अस्पताल बन गया है। डॉक्टर बीपी त्यागी (सीईओ हर्ष ईएनटी अस्पताल), डॉक्टर नियति (निदेशक, अवेकनिंग इंडिया, डॉक्टर मानिका, डॉक्टर अर्जुन, डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर अरविंद डोगरा, डॉक्टर असद, डॉक्टर अरशद, डॉक्टर सैफ, डॉक्टर अमित (जमशेदपुर), डॉक्टर सागर (वर्धा ), डॉक्टर संजीव (गाजिÞयाबाद), डॉक्टर प्रसून (अलीगढ़), सेखर मिश्रा, दीपंकर, ललित, मिन्नी, सचिन, गौरव, रेशमा व अस्पताल के समस्त स्टाफ ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। उन्होंने इन कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने में मदद करने पर सभी मीडियाकर्मियों के सहयोग की बात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button