राजनीतिलेटेस्टशहर

घंटाघर पर चला भाजपा माइक्रो-डोनेशन अभियान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो-डोनेशन अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा महानगर संयोजक राहुल गोयल के घंटाघर स्थित कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा माइक्रो डोनेशन अभियान का आयोजन किया गया जिसका उद्धघाटन माइक्रो-डोनेशन अभियान के महानगर संयोजक भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने किया। महामंत्री गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में यह अभियान महानगर के सभी 20 मंडलों में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यह अभियान राहुल गोयल ने घंटाघर पर सफलतापूर्वक चलाया जिसमें 350 से ज्यादा लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की राशि देकर भाजपा संगठन को मजबूत बनाया। अभियान की सफलता के लिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने राहुल गोयल को बधाई दी व बताया कि बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरूआत की गई है व सभी से अनुरोध किया कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में आप भी अपना योगदान देकर सहभागिता सुनिश्चित करें।
महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने बताया कि लोगो मे डोनेशन के प्रति भारी उत्साह है व लोग आगे बढ़कर भाजपा से जुड़ रहे है और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे है। इस अवसर पर महेन्द्रज कोचिंग से संजय सिंह गुसाईं उपस्थित रहे।
अभियान को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा, अभिषेक शुक्ला, आशीष शर्मा, वरदान सिंह, अमित शर्मा, भरत, नितिन, जावेद खान, सनी, नितिन बंसल, त्रिशान्त गौर, कुणाल कटारिया, इकराम, बाबू, दीपक, सागर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button