लेटेस्टशहर

गाजियाबाद के नए सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किया कार्यभार ग्रहण

गाजियाबाद: मुख्य विकास अधिकारी के पद पर मंगलवार को आईएएस विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह 2018 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विकास कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया की गांवों में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन एवं विकास उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांव में स्वास्थ्य सेवा के साथ विकास के कार्य, आंगनवाड़ी समेत पेयजल आपूर्ति पर नजर रखी जाए। इन सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह मलिक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विकास से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button