लेटेस्टशहर

गिरिराज मुम्बई इंडियन ने सात विकेट से जीता मैच

गाजियाबाद। गिरिराज आईपीएल टी-20 क्रिकेट लीग में गुरूवार को गिरिराज मुम्बई इंडियन व रोथमैंस क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में गिरिराज मुम्बई इंडिया सात विकेट से विजयी रहा। टीम ने 89 रन का लक्ष्य तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर मुम्बई इंडियन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो बिल्कुल सही साबित हुआ। रोथमैंस क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाए और क्लब 13.1 ओवर में 88 रन पर ही आउट हो गया। सचिन ने 27 रन व मोहित चौधरी ने 22 रन का योगदान दिया। गोपाल ने तीन विकेट लिए जबकि शुभम चावला, कुलदीप भाटी व मनीष अग्रवाल को दो-दो विकेट मिले। गिरिराज मुम्बई इंडियन ने 89 रन का लक्ष्य 10.5 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। शिवा सोनी ने 39 रन बनाए। अंकुर 32 रन बनाकर नॉट आउट रहे। विवेक ने तीन विकेट लिए। मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार गोपाल को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button