लेटेस्टशहर

सुभाष पांचाल तीसरी बार बने नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशियप के पर्यवेक्षक

गाजियाबाद। इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच सुभाष पांचाल ने 2022 में लगातार तीसरी बार पर्यवेक्षक बनकर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की हेट्रिक बनाई है। इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच, हेड कांस्टेबल सुभाष पांचाल को 23 वीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप 2022 रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 23 वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) 2022 रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड में 11 से 16 अप्रैल, 2022 तक खेली खेली जाएगी। चैंपियनशिप में हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल गाजियाबाद में नियुक्त हेड कांस्टेबल सुभाष पांचाल, इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच को इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय वॉलीबॉल संघ द्वारा पुन: 2022 में लगातार नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में तीसरी बार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सुभाष पांचाल को 23 वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में नियुक्त किये जाने हेतु भारतीय वॉलीबॉल संघ के महासचिव अनिल चौधरी द्वारा एसएसपी मुनिराज के साथ साथ एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी एवं जोनल सचिव, मेरठ जोन खेलकूद समिति, मेरठ के कार्यालय को ई मेल प्राप्त हो गया है। इससे पूर्व में भी 7 से 13 फरवरी 2022 में आयोजित 70 वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2022 जो भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित की गई थी में भी सुभाष पांचाल को पर्यवेक्षक नामित किया गया था, साथ ही साथ 35 वीं फेडरेशन कप 09 से 15 मार्च 2022 तक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, अब पुन: 2022 में 23 वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पर्यवेक्षक नियुक्त होकर हेड कांस्टेबल सुभाष पांचाल ने उत्तर प्रदेश पुलिस का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार नाम रोशन किया है। सुभाष पांचाल को पर्यवेक्षक नियुक्त होने पर एसएसपी, प्रभारी सुरक्षा हिंडन एयरपोर्ट, सिविल टर्मिनल, गाजियाबाद द्वारा बधाई दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button