लेटेस्टशहर

स्टेट बैडमिंटन में गाजियाबाद बना चैम्पियन

गाजियाबाद। मुरादाबाद में आयोजित मास्टर्स बैडमिन्टन चैंपियनशिप में गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन की टीम ने सर्वाधिक मैडल जीत कर गाजियाबाद को नम्बर वन रैंकिंग दिलाने का काम किया है। इस सराहनीय विजय पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल व सचिव नरेन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। एसोसिएशन के सचिव नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुरुष एकल, पुरूष डबल, महिला एकल, महिला डबल तथा मिक्स डबल कैटेगरी में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में रेखा सिंह, अदिति पटवाल, स्मिता अग्रवाल, विवेक कौशिक, अनुज भास्कर, डा. एम एल,कौशिक, अरविन्द कुमार, सुनील दत्त त्यागी, नन्द किशोर, सुधीर गोयल हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने कहा कि शीघ्र ही गोल्फलिंक, लैंडक्राफ्ट के सिटी क्लब में जिला मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा और विजेताओं को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button