लेटेस्टशहर

छात्रों ने लाइव देखा स्कूल चलो अभियान का प्रसारण

  • सांसद अनिल अग्रवाल ने रैली को दिखाई हरी झंडी
    गाजियाबाद।
    जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान का भव्य आयोजन कंपोजिट विद्यालय करहेड़ा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. अनिल अग्रवाल, आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन सी, एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल व करहेड़ा के पार्षद विजेन्द्र सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम का संयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी बृज भूषण चौधरी के दिशा-निर्देश में बीईओ आरती गुप्ता, हरि ओम, डीसीएस गौरव त्यागी, रुचि त्यागी, डा. राकेश, सुशील कुमार, टिंकू कंसल, एसआरजीएस, एआरपीएस और करहेड़ा स्टाफ द्वारा किया गया । मुख्यमंत्री योगी के स्कूल चलो अभियान उद्बोधन का सीधा प्रसारण सभी छात्रों को दिखाया गया। स्कूल चलो अभियान रैली को सांसद अनिल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों, समस्त ब्लॉक के सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रों और सर्वाधिक नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। पुरस्कृत छात्रों में भारती, खुशी, मुस्कान, जिया, कौशर, और पुरस्कृत प्रधानाध्यापकों में आदि शक्ति, सुनीता कुमारी, लुकमान अली, सुनील कुमार शर्मा रहे। पुरस्कृत प्रधानों में अनुज त्यागी, हरेंद्र,रीना, विजेंद्र सिंह चौहान एवं उषा तोमर रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एसआरजी पूनम शर्मा द्वारा किया गया। विनीता त्यागी, अंजू सैनी, वाणी शर्मा, छविकांत, शरद भारती, कविता वर्मा, शिववती, राजकुमार, दीपक सिंह, आशा राय, मिथलेश सिंह, पूर्णिमा शर्मा, सीमा, वंदना, गौरव चौधरी, दीपा चौहान, गौरव चौधरी, शैलेंद्र, नरेंद्र, मनोज नरेश आदि द्वारा सहयोग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button