लेटेस्टस्वास्थ्य

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला चिकित्सालय में मेगा हेल्थ कैंप कल

  • जिलाधिकारी के निर्देश पर किया जा रहा है कैंप का आयोजन
  • उपचार के बेहतर नतीजे के लिए रोगों की जल्दी पहचान जरूरी
    हापुड़। जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को दस्तोई रोड स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. रेखा शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया जिलाधिकारी ने रोगों की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान करने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी स्वयं कैंप का शुभारंभ करेंगे। संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीप मित्तल ने बताया कैंप में दंत रोग, हड्डी रोग, चर्म रोग और नेत्र रोग के साथ-साथ गैर संचारी रोगों (एनसीडी) और संचारी रोगों की जांच की जाएगी और संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श भी देंगे।
    सीएमओ ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के मेगा हेल्थ कैंप का लाभ उठाएं। सोमवार को प्रात: नौ बजे जिलाधिकारी कैंप का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण शर्मा, डा. केपी सिंह, डा. जेपी त्यागी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश सिंह, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी डा. मयंक चौधरी, आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. मारूफ चौधरी और क्षय रोग विभाग से जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी आदि मौजूद रहेंगे।
    कैंप में क्षय रोग के लिए जांच की व्यवस्था होगी। दो सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम और बलगम के साथ खून आने, थकान रहने, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार और रात में सोते समय यदि पसीना आने की शिकायत है तो यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, ऐसे में वेक्टर जनित रोगों के मामले में बढ़ जाते हैं। कैंप में वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए सलाह भी दी जाएगी और साथ यदि किसी में वेक्टर जनित बीमारी के लक्षण हैं तो उसकी जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button