लेटेस्टशहरशिक्षा

आईएमएस में बाजार की तैयारी और रोजगार कौशल का विकास पर कार्यशाला आयोजित

गाजियाबाद। लालकुआं स्थित आईएमएस में बाजार की तैयारी और रोजगार कौशल का विकास विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कायार्शाला का उद्घाटन संस्थान की निदेशक डॉ. उर्वशी मक्कड़ ने दीप प्रज्जवलित एवं सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में विशेषज्ञ अतिथि अनुज पाल गोस्वामी ( प्रबंध निदेशक, ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर स्टाफिंग एंड ट्रेनिंग), तरुण शर्मा (लीड- इंस्टीट्यूशन, ग्रोथ/वनबैंक), राय ध्रुव (सीनियर एसोसिएट, नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आॅफ इंडिया), मानख चक्रवर्ती (वीपी और ब्रांच हेड- नॉर्थ, टाइम्स नेटवर्क) उपस्थित थे। डॉ. उर्वशी मक्कड़ ने बताया कि इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षार्थियों को कारपोरेट जगत के लिए तैयार होने एवं रोजगार योग्यता को बढ़ाने के लिए आवश्यक एंव सशक्त बनाया जाना है। कार्यशाला में गाजियाबाद के अन्य प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान में ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को भी आमंत्रित किया गया था। लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं एंव शिक्षकों ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में दी गई विस्तृत जानकारी से छात्र अत्यन्त उत्साहित दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button