लेटेस्टशहर

शहीदों को शत शत नमन: इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना

लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने, ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना

गाजियाबाद। 13 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद के द्वारा शहीदों को शत शत नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 13 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद के कमान अधिकारी कर्नल दीप चन्द के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। भारत माता के वीर सपूत जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, ऐसे वीरों को शत शत नमन। इस कार्यक्रम के दौरान आज शहीद मेजर सुधीर कुमार चिकारा को याद करते हुए उनके परिवारजनों को उनके घर जाकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।शहीद मेजर सुधीर कुमार चिकारा के सम्मान में स्मृति चिन्ह उनके पिताजी रिटायर्ड कर्नल ओमवीर सिंह चिकारा, उनकी माताजी सुरेश चिकारा तथा उनकी पत्नी दीपिका चिकारा के द्वारा प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सूबेदार मेजर सतीश कुमार, सीनियर जीसीआई शालिनी, हवलदार शफककत अली, मान्यवर कांशी राम डिग्री कॉलेज की कैडेट चंचल और कैडेट समीना की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button