राज्यलेटेस्टस्लाइडर

सीएम योगी का बड़ा फैसला, मुफ्त अनाज योजना को बढ़ाया तीन माह तक

लखनऊ। यूपी में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ ने पहले दिन ही कैबिनेट की बैठक में मुफ्त राशन योजना को तीन महीने के लिए और आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पहले यह योजना मार्च 2022 तक ही जारी रहनी थी। प्रेस कान्फ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के 80 करोड़ और प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को तीन महीने आगे और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत गरीबों को खाद्यान्न के साथ दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना से राज्य के खजाने पर 3270 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। इस निर्णय के बाद राज्य के 15 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत लाभ मिलता रहेगा।
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button