लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में यंग टैलेंट हंट -2022 का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी यंग टैलेंट हंट -2022 प्रतियोगिता का आनलाइन ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस फिनाले की शुरूआत वर्ष 2013 में की गयी। तब से प्रत्येक वर्ष अनवरत रूप से आईटीएस मोहन नगर द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के प्रिलिमिनियरी राउंड में 10 शहरों (लखनऊ, दिल्ली, बागपत, रोहतक, जयपुर,मेरठ, हापुड़, इलाहाबाद, दादरी और बुलंदशहर) के 30 से अधिक शिक्षण संस्थानों से एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। लगातार चयन प्रक्रिया के बाद फिनाले पार्टिसिपेशन के लिए 156 प्रतिभागियों को चयनित किया गया और अंतत 30 छात्रों को विजयी घोषित किया गया।
ग्रैंड फिनाले की समाप्ति पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान पर क्रमश: भविन पटेल (डीएसपीएसआर, नई दिल्ली), चिराग खंडेलवाल (आईटीएस मोहननगर), राघवेंद्र (यूनाइटेड इंस्टीट्यूट, नैनी, इलाहबाद), मानसी यादव ( कमल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर एजुकेशन एंड एडवांस टैक्नोलॉजी) एवं परिषी गुप्ता (अदिति महाविद्यालय, डीयू) विजयी घोषित किए गए। सभी 30 विजयी छात्रों को अमेजन कैश वाउचर से पुरस्कृत किया गया साथ ही सर्टिफिकेशन आॅफ अप्रेसिएसन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने सभी उपस्थित ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित छात्रों को शुभ कामनाएं प्रदान की साथ ही सभी छात्रों एवं सहभागियों की टाइम मैनेजमेंट एवं सेल्फ मैनेजमेंट की प्रेरणा दी तथा आयोजन टीम के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा ने इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर की और छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button