लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड स्थित आईटीएस डेन्टल कॉलेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस साल भारत सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम का विषय अपने मुंह पर गर्व करें था। इस दिन को विश्वभर में मौखिक स्वास्थ्य तथा इसके लाभों एवं इसके महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इसे विश्व मौखिक दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धावस्था रोगियों के लिए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किये गये। जिनका उद्देश्य रोगियों को मौखिक स्वच्छता बनाये रखने के नियमों से अवगत कराना था। इसी के साथ प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा विश्व मौखिक दिवस के विषय के आधार पर शार्ट विडियो प्रतियोगिता, ई-पोस्टर प्रतियोगिता, ई-निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में एमडीएस एवं बीडीएस के छात्रों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान शिविर स्थल पर मौखिक स्वच्छता के साथ सभी रोगियों को आवश्यक उपचार के बारे में बताया गया तथा तथा संस्थान की डेन्टल ओपीडी में आने वाले मरीजों को पूर्ण और आंशिक डेन्चर बनाए गये और डेन्चर के रखरखाव के साथ-साथ डेन्टल इम्प्लांट के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर-पी0जी0 कोर्सेज, डॉ0 श्रीनाथ ठाकुर एवं प्रधानाचार्य, डॉ0 देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एचओडी, दंत चिकित्सक एवं 100 से अधिक मरीजों ने भाग लिया। अंत मे विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया गया।
इस सफल कार्यक्रम के आयोजन करने के लिये सभी ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button