लेटेस्टशहर

उत्थान समिति ने किया होली खेलें रघुवीरा कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। उत्थान समिति ने होली महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। कार्यक्रम में पहुंची मेयर आशा शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परंपराओं को जीवित रखना और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह विशेन को ऐसे सुंदर कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई दी। मेयर आशा शर्मा ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे सब फिर से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें और पुन: स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद को फिर से प्रदेश में नंबर वन बनाने में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह व अन्य सदस्यों ने आशा शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। होली खेलें रघुवीरा कार्यक्रम में भजन गायिका अनिका कौर ने भगवान कृष्ण के भजनों को सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। दिल्ली के सबरस ग्रुप के कलाकारों ने भारतीय विविधा लोक संस्कृति के गीत व बृज की होली के गीतों को प्रस्तुत करके मंच पर संपूर्ण भारत की संस्कृति की छटा बिखेरी। होली के गीतों की शानदार प्रस्तुति पर मस्ती में झूमकर सैंकड़ों स्त्री-पुरूष भी नृत्य करने लगे। कार्यक्रम में उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह व उनकी टीम ने क्षेत्रीय पार्षद कुसुम लता त्यागी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश तोमर, भोजपुरी सभा के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, अवंतिका आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हृदेश कंसल, भजन गायिका अनिका कौर, सबरंग ग्रुप के कलाकारों, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन शिक्षिका योगेश वशिष्ठ ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button