लेटेस्टशहर

रॉयल वारियर पुणे पांच विकेट से जीता

गाजियाबादः रॉयल वारियर पुणे ने गिरिराज अहमदाबाद को गिरिराज आईपीएल टी 20 क्रिकेट लीग में पांच विकेट से हरा दिया। 163 रन के लक्ष्य को टीम ने पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस गिरिराज अहमदाबाद ने जीता व पहले बल्लेबाजी की। टीम के छह विकेट 85 रन पर गिर जाने के बाद रंधीर व बिप्लव चौहान ने सांतवें विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की। रंधीर ने 22 बेंद पर 38 रन व बिप्लव चौहान ने 22 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। पंशुल ने 29 रन व लव शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। डोनाल्ड लॉयल ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल वारियर पुणे की शुरूआत अच्छी रही। टीम के ओपनरों राहुल मिश्रा 43 रन व निखिल 42 रन ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोडे। युवराज ने 27 रन का योगदान दिया। इसके बाद उज्जवल ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम का स्कोर 19 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन पहुंचा दिया व अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। डोनाल्ड लॉयल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button