राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

यूपी सरकार की पहल, यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

  • यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित इंडियन एंबेसी के संपर्क में हैं अधिकारी
  • नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त, 24 घंटे चालू रहेगी हेल्पलाइन सेवा
    नई दिल्ली। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमले के बीच वहां फंसे हजारों छात्रों की सकुशल वापसी के लिए केन्द्र सरकार जहां चिंतित है वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश के फंसे लोगों से संपर्क करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। योगी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल जारी किया है। जिस पर संपर्क कर लोग अपने स्वजनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय भारत सरकार के साथ यूक्रेन में भारतीय दूतावास से सम्पर्क कर रही है। सरकार ने रणवीर प्रसाद राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व विभाग को यूपी सरकार ने नोडल अधिकारी बनाया है। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए हेल्पलाइन नम्बर 9454441081 जारी किया है। राज्य सरकार का कंट्रोल रूम 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा देगा। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को निकालना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। इस दौरान वहां से किसी भी प्रकार का फ्लाइट का संचालन नहीं हो पा रहा है, ऐसे में प्रदेश के लोगों को भारतीय दूतावास के जरिए मदद पहुंचाई जाएगी। विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं और यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास के कर्मियों से उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में रहने वाले लोग यूक्रेन में फंसे स्वजन की जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0522-1070 या फिर 9454441081 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ईमेल rahat@nic.in पर भी अपनी बात रख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button