राजनीतिलेटेस्टशहर

लड़की हूं, लड़ सकती हूं, कांग्रेस ने निकाली जागरुकता रैली

गाजियाबाद। कांग्रेस महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लड़की हूं-लड़ सकती हूं अभियान में भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त कार्यक्रम शक्ति यात्रा का आयोजन किया गया यह। यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में तय समय से निकाली गईं। गाजियाबाद में यह यात्रा अंबेडकर रोड, पुराना बस अड्डा, सब्जी मंडी होते हुए निकाली गई। इस यात्रा में महिलाओं ने मिलकर गुलाबी रंग का एक लंबा झंडा मिलकर पकड़ा हुआ था और महिलाओं ने गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थे। गुलाबी रंग के गुब्बारे भी महिलाओं के हाथों में थे। महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कार्तिकेय कौशिक, प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश कुमारी एडवोकेट, डॉ. रत्नाकर पांडे, मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, सविता गौतम, होशियारी, शीला, विमला, माया देवी, क्रांति, कुंता, रजनी, पूजा देवी, सीमा, ऋतु, नमिता, कनिष्का, राजू, तानिया, नीलम, संजीव, अंजू, रोशनी, पार्वती, ज्योति, सीमा, अनीश खान, इस्माइल खान, ओम दत्त गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, हीरालाल जाटव, सोनू चौधरी, जितेंद्र सेन, प्रेमप्रकाश चीनी, राजीव गुप्ता, मयंक, खुशी चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button