शहरशिक्षा

आईटीएस में वर्चुअल बिजनेस सम्मिट 2022 में जुटेंगे दिग्गज विशेषज्ञ

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट द्वारा 19 फरवरी को प्रात: 10 बजे से रेजिलिएंस एंड रीइन्वेंशन आफ बिजनेस इन द जीआईजी इकॉनमी विषय पर वर्चुअल बिजनेस सम्मिट का आयोजन किया जायेगा। वर्चुअल सम्मिट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वेंकटेश महादेवन (चीफ इनफार्मेशन आॅफिसर, दुबई इन्वेस्टमेंट्स, पीजेएससी, दुबई, यूएई), गेस्ट आफ आनर नरेश प्रियदर्शी (सीईओ, आईआईआईटीडी, इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर, आईआईटी दिल्ली), की नोट स्पीकर अमित कुमार (सीईओ, ओएल एक्स आटो), आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढ़ा एवं सम्मिट कनवेनर डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा विधिवत सम्पन्न किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रथम पैनल डिस्कशन सत्र में इनोवेट, इंटेग्रेटे एंड मोटिवेट फॉर सस्टेनेबल आॅर्र्गेनाइजेशन विषय पर चर्चा की जाएगी जिसमें मिस रश्मि मैंशरमाणी (सीएचआरओ, वेव ग्रुप), विज्ञान मिश्रा (अकाउंट डायरेक्टर, नेट एप इंडिया लिमिटेड, मुंबई), गुरशरण राय बंसल (सीजीएम एंड चीफ सेल्स मार्केटिंग आफिसर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) एवं नितिन शर्मा (रीजनल सोल्यूशन्स सेल्स डायरेक्टर, साउथ एशिया, डोरमाकाबा) भाग लेंगे।
द्वितीय पैनल डिस्कशन सत्र एंट्रेप्रेन्यूरिज्म एंड बिजनेस ग्रोथ – थ्राइविंग इन टर्बोलेंट टाइम्स विषय पर आयोजित किया जायेगा। इसमें अनुपम सरोंवाला (एडवाइजर मेंटर, एंजेल इन्वेस्टर, फॉर्मर कंट्री लीडर, आईबीएम रिसर्च) , मिस दीपा सयाल ( फाउंडर एंड सीईओ, आईडब्लू आईएल इंडिया एंड एडीजी आनलाइन), प्रशांत पाल (सीईओ एंड फाउंडर, प्योर इंडिया ट्रस्ट, जयपुर), कौशल महतानी (सीनियर प्रिंसिपल, एक्सेंचर स्ट्रेटेजी), लक्षिका जोशी ( ग्लोबल लीड आईपी काउंसल एंड एवीपी लीगल, कपजेमिनी इंजीनियरिंग) एवं अमित कटारिया (ग्लोबल सीएचआरओ, हनु सॉफ्टवेयर) परिचर्चा में भाग लेंगे । इस एक दिवसीय सम्मिट में एनसीआर एवं देश के विभिन्न संस्थानों एवं कारपोरेट हाउस से वृहत संख्या में प्रतिभागी आॅनलाइन शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button