राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों को फांसी की सजा

  • 2008 में हुए थे एक के बाद एक बम धमाके
  • 56 लोगों की हुई थी मौत, दो सौ से ज्यादा हुए थे घायल
  • 11 लोगों को उम्रकैद की सुनाई गई सजा
    नई दिल्ली।
    वर्ष 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में विशेष अदालत ने 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। विशेष अदालत का यह बड़ा फैसला है। इस मामले में 11 अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अहमदाबाद की विशेष अदालत ने 49 आरोपियों को दोषी ठहराया था। लंबे समय तक चले इस मामले में विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 38 लोगों को फांसी की सजा दी है।
    बता दें कि 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में 21 सीरियल ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इन धमाकों की गूंज से हर कोई स्तब्ध था। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट से सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई थी। वहीं बचाव पक्ष ने कम से कम सजा की अपील कोर्ट की थी। हालांकि अदालत ने 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई। इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। अहमदाबाद विस्फोट मामले में सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एआर पटेल ने 8 फरवरी को फैसला सुनाते हुए 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था। अदालत ने 77 में से 28 आरोपियों को बरी कर दिया था। सीरियल बम ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हुई थी, साथ ही 200 लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button