राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

आज करहल के चुनावी अखाड़े में मुलायम व अमित शाह की रैली

  • पुत्र अखिलेश यादव के लिए वोट मांगेंगे मुलायम सिंह यादव
  • अमित शाह लगे हैं करहल किले को फतह करने में
  • सपा के पुराने सिपहसलार एसपी सिंह बघेल हैं भाजपा प्रत्याशी
    लखनऊ।
    उत्तर प्रदेश चुनाव में करहल विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह हाट हो चुकी है। इस सीट पर जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो वहीं भाजपा ने इस सीट को फतह करने के लिए ही सपा के पुराने सिपहसालार केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है। मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव आज करहल में पुत्र अखिलेश यादव के लिए जनसभा में भाग लेंगे और करहल की जनता से वोट मांगेंगे। अखिलेश को करारा जवाब देने के लिए भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी रैली करने के लिए आ रहे हैं। एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा का बेड़ा भी बढ़ा दिया गया है। पिछले दिनों पर उनके काफिले पर हमले की खबर आई थी। गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। यानी आज करहल का चुनावी पारा हाई रहेगा। उधर, गोरखपुर में नाम वापसी के बाद सीएम योगी के सामने सपा, बसपा व आजाद समाज पार्टी मैदान में है। सीएम योगी को टक्कर देने के लिए सपा ने भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष की पत्नी को टिकट दिया है। जबकि बसपा ने मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारा है। यानी गोरखपुर के बाद करहल विधानसभा सीटों पर सभी की निगाह टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button