राज्यलेटेस्टस्लाइडर

बारात से पहले गांव में मातम, कुएं में गिरने से 13 की मौत, मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के टोला गांव में बारात के दौरान एक के बाद एक 13 लोगों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। रात लगभग आठ बजे हुए इस हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है। इस दर्दनाक हादसे में कई राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने संवेदना व्यक्त की हैं।
दरअसल गांव में विवाह-समारोह की तैयारियां चल रही थीं। परमेश्वर कुशवाह के पुत्र की आज बारात जानी थी। बुधवार की रात को विवाह रस्म के चलते महिलाएं बच्चे गांव के बाहर मटकोड के लिए गांव से बाहर गर्इं थी। वापसी के दौरान नाचते-गाते हुए आ रही महिलाओं व बच्चों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हुए थे। रास्ता संकरा होने के कारण वहां किनारे गहरा कुआं था जिसे अस्थाई रूप से पाटा गया था, उस पर एक के बाद लोगों के चढ़ने से स्लैब टूट गया और सभी लोग कुएं में पानी में समा गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और कुएं से लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनसार कुएं में 23 लोग गिरे थे। अस्पताल में भीड़ इतनी अधिक जुट गयी थी कि कर्मचारी पहचान हुए बगैर सभी शवों को मोर्चरी भेज दिया। उधर, इस हादसे की कूंज लखनऊ तक पहुंची और शासन ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button