शहर

अनुराग की शानदार पारी से जीता गिरिराज लखनऊ ओरिएंट

गाजियाबाद। गिरिराज लखनऊ ओरिएंट ने गिरिराज आईपीएल टी 20 के लीग मैच में गिरिराज मुम्बई इंडियन को 109 रन से रौंद दिया। गिरिराज लखनऊ ओरिएंट के 209 रन के जवाब में गिरिराज मुम्बई इंडियन 102 रन ही बना पाया। राजनगर एक्सटेंशन के गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर गिरिराज लखनऊ ओरिएंट ने पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर ही 209 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। अनुराग त्यागी ने महज 67 रन पर 16 चौकों व चार छक्कों की मदद 128 रन की जबरदस्त पारी खेली। अनुराग ने पुनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 151 रन जोडे। दोनों ने 151 रन की पार्टनरशिप 86 गेंद में की। पुनीत 38 रन व गौरव चौधरी 19 रन बनाकर नॉट आउट रहे। गिरिराज मुम्बई इंडियन की टीम विशाल स्कोर के दबाव में आ गई और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 102 रन ही बना पाई। टीम 107 रन के अंतर से मैच हार गई। 22 रन पर ही टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। अमल चौधरी ने 39 रन व जौली ने 29 रन का योगदान देकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। दीपक चौधरी ने तीन विकेट लिए। अनुराग त्यागी को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button