लेटेस्टशहर

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

  • ‘नमन है उन शहीदों को, जिनका पुलवामा से संदेश आया
    अमर रहें भारत मां के सपूत, खून जिनका देश के काम आया’

    गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने नवयुग मार्केट शहीद पथ पर एकत्रित होकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा।
    पाकिस्तान को कठोर चेतावनी देते हुए प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने कहा कि वह आतंकी हरकतों से बाज आ जाए वरना भारतीय जवान अंदर घुसकर उसको नेस्तनाबूद कर देंगे। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने 14 फरवरी को वीरता दिवस या शहीद सैन्य दिवस घोषित करके युवाओं को प्रेरणा देने की भारत सरकार से मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, पंडित अशोक भारतीय, बालकिशन गुप्ता,संजय गोयल, संदीप त्यागी रसम, पूर्व पार्षद मुनिंद्र आर्य, डॉक्टर सोनिका शर्मा, चौधरी संजीव कुमार, सुरेश सिंह, वीरेंद्र कंडेरा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button