राज्यलेटेस्टस्लाइडर

देवभूमि उत्तराखंड व गोवा में वोटिंग जारी, कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की खबरें

नई दिल्ली। एक तरफ जहां यूपी के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है वहीं देवभूमि उत्तराखंड व देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में भी विधानसभा के लिए वोटिंग हो रही है। गोवा की 40 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह नौ बजे तक गोवा में 11 प्रतिशत मतदान हो चुका था। गोवा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि वोटिंग शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में पिछले 10 साल के काम-काज के आधार पर एक बार फिर सरकार बनाएगी। सावंत ने पूर्ण बहुमत हासिल का दावा भी किया।
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने पणजी में वोट डाला। वे इसी सीट से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के विरोध पर सवाल पूछने पर वे चुप्पी साध गए। उधर, देवभूमि उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग चल रही है। सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान के बाद ही राज्य में कम से कम दर्जन भर जगह ईवीएम को लेकर परेशानियां सामने आई हैं। देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में कई बूथ पर ईवीएम खराब होने की खबर है। सुबह 9 बजे तक उत्तराखंड में 5.15 फीसदी मतदान हो पाया। पहले घंटे के दौरान हरिद्वार में 7 प्रतिशत और पिथौरागढ़ में 4.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वोट डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button