राजनीतिलेटेस्टशहरस्लाइडर

नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी, कई कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज नौ जिलों की 55 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में सबकुछ मुस्लिम मतदातओं के रुख पर निर्भर करने वाला है। 55 सीटों के लिए 586 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई और नौ बजे तक पौने दस प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। दूसरे चरण के चुनाव में कई भाजपा के कई कद्दावर नेताओं की जहां प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है वहीं सपा व रालोद भाजपा के इस गढ़ को ध्वस्त करने में पुरजोर तरीके से लगा हुआ है। इन स्थानों पर मतदाताओं में बेहद उत्साह देखा जा रहा है और पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतार लगी दिखाई दे रही हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र खन्ना जैसे बड़े चेहरे भी इस चुनाव में हैं। जाट, मुस्लिम और किसानों का बाहुल्य है। 2017 में इन 55 सीटों में से भाजपा ने 38, सपा ने 15 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिजिकल चुनावी रैली कर चुके हैं। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाईचारे और विकास के लिए वोट डाले। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 80-20 का चुनाव। इस विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मेरी इस बात का धर्म और जाति से लेना-देना नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर वोटिंग की अपील की। लिखा- सबसे पहले मतदान, फिर अन्य काम।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में मतदान केंद्र पर सुबह डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button