राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर शुरू की जाएगी: अखिलेश यादव

-अखिलेश यादव व जयंत चौधरी ने की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस
-सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों से अपील, निडर होकर करें मतदान
गाजियाबाद।
मुजफ्फरनगर के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं आरएलडी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने गाजियाबाद में प्रेस कान्फ्रेंस की। एनएच-24 स्थित वेदांता फार्म हाउस में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस हाल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले पहुंचे जबकि जयंत चौधरी बाद में पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। सपा-रालोद सकारात्मक राजनीति में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि वे किसानों को धन्यवाद करते हैं उनके आंदोलन ने देश को नई दिशा दी है। किसान आंदोलन ने भाजपा को झुकने को मजबूर कर दिया। भाजपा को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े। भाजपा की नाकामी के कारण देश में गरीबी बढ़ती जा रही है। जिस तरह से कोरोना आया, और मजदूर अपने घरों को पैदल-पैदल चले गए। यदि ये सरकार चाहती तो मजदूरों को अपने घर पहुंचा सकती थी। बहुत से ऐसे मजदूर थे जो अपने घर नहीं पहुंच पाए। 90 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई। इन मजदूरों की मदद करने का काम सपा व आरएलडी के लोगों ने किया। सपा ने मृतक नब्बे मजदूरों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए दिए। गर्भवती महिला को भी वैसे ही हाल में भाजपा ने छोड़ दिया। जब किसान बॉर्डरों पर धरने पर बैठा तो कील गाड़ दी गर्इं और तरह-तरह की पाबंदियां लगाई गर्इं लेकिन किसानों को मैं बधाई देना चाहता हूं कि उनका संघर्ष काम आया। चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के सशक्तिकरण, उनके हित के लिए, उनके पक्ष में फैसले लेने के लिए और किसानों की खुशहाली लाने का काम किया। उनके बाद उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी आगे। चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने और बचाने का काम करना है। भाजपा गली-गली घूम रही है लेकिन हम लोग कोरोना के चलते जो पाबंदियां लगी हैं उसका अनुपानन कर रहे हैं। गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का बड़ा शहर है। नोएडा अगर बड़ा शहर है तो गाजियाबाद भी बड़ा शहर है। यहां के लोगों का यदि कोई पेट भर रहा है वह हमारा अन्नदाता है। हमें उम्मीद है कि शहर के लोग भी अन्नदाता के पक्ष में मतदान करेंगे। जो विकास का रास्ता गाजियाबाद में होना चाहिए था उसे भाजपा ने रोका है। हम दोनों लोग नकारात्मक राजनीति को खत्म करने का काम कर रहे हैं। गंगा जमुनी की तहजीब करने का काम कर रहे हैं। कल कारखानों को जो मदद सरकार द्वारा की जाएगी वह की जाएगी। लघु उद्योगों को सुधारने का काम भी किया जाएगा। यहां पर एक पुराना साइकिल का कारखाना था, सपा सरकार बनने पर साइकिल के कारखाने को जिंदा करने का काम सपा करेगी। हमारा साइकिल से विशेष लगाव है। साइकिल के कारखाने को चालू करने के लिए कोई पैकेज देना पड़ा तो हम देंगे। कारखाना खुलने से लोगों को रोजगार मिलेगा। रोजगार और नौकरी के लिए कोई भी पैकेज सरकार आने पर देने का काम किया जाएगा। उन्होंने जेब से अन्न की पोटली निकाली और संकल्प लेकर आगे बढ़ने की बात कही। अन्न संकल्प लेने के लिए मीडिया के लोग भी आगे आएं। उन्होंने खोड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां यूपी और बिहार के लोग भी निवास करते हैं उसके विकास के लिए सपा सरकार आने पर काम किया जाएगा। मेट्रो के इतिहास के बारे में उन्होंने कहा कि नेताजी आए थे और मैं भी साथ था। ट्रैफिक स्मूथ करने के लिए, साफ-सफाई को लेकर भी कार्य किया जाएगा। गाजियाबाद दिल्ली को टक्कर देता नजर आएगा। मोदीनगर में ट्रामा सेंटर भी देना पड़ा तो वे देंगे। साहिबाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। सरकारी स्तर पर साहिबाबाद में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ किया जाएगा। कोरोना काल के दौरान लोगों ने अपनी सेविंग से एक हजार करोड़ से ज्यादा पैसा निकालना पड़ा। उन्होंने जिले की पांच सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों के नाम लिए और उन्हें जिताने का आह्वान किया। जयंत चौधरी ने कहा कि 29 जनवरी है। आज से एक दिन पहले 28 जनवरी की रात गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ क्या हुआ आपने देखा था। किसानों की पीड़ा आज भी जिंदा है। जो तैयारी 28 जनवरी को सरकार और सरकारी मशीनरी ने की थी और लोनी के भाजपा विधायक ने षडयंत्र रचा था उसे भी आपने देखा था, उस समय चौधरी अजित सिंह ने किसानों को पूरा भरोसा दिया और साथ खड़े रहे। युवाओं को तय करना है कि एक तरफ वे लोग हैं जो आप पर लाठियां चलाते हैं और एक तरफ सपा-आरएलडी का विजन है। जिन्ना की बात से हमें कोई लेनादेना नहीं है। सरकार बनने पर गाजियाबाद में गंभीरता से काम किया जाएगा। सड़कों पर गढ्डे हैं, क्या यही विकास है। उन्होंने कहा कि हम झूठ मुक्त सरकार देना चाहते हैं।
अखिलेश यादव ने बाद में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। जितने भी वादे हम कर रहे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल होगी, समाजवादी कैंटीन, स्टोर संचालित किए जाएंगे। दस रुपए में समाजवादी थाली की योजना को शुरू किया जाएगा। शहर में बड़े पैमाने पर लोग रोजगार के लिए आते हैं, अर्बन रोजगार गारंटी योजना को लागू करने का काम किया जाएगा। जयंत चौधरी ने चुनावी व्यवस्था को लेकर कहा कि पोस्टर बैलेट के माध्यम से काफी संख्या में लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे, उन्होंने कहा कि बैलेट फार्म को वे डाउनलोड करें और बिना किसी दबाव में उस पर वोट करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए। सामाजिक आंदोलन के दौरान हमारी सरकार लाठियां नहीं चलवाएगी।
जयंत चौधरी ने प्रेस कान्फ्रेंस से पहले पदाधिकारियों के साथ की बैठक
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी प्रेस कान्फ्रेंस स्थल वेदांता फार्म हाउस में पहुंच तो अखिलेश से पहले गए थे लेकिन इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ व्यस्त हो गए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जयंत चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का आह्ववान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button