राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

मुंबई की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लगने से सात की मौत

नई दिल्ली। आज सुबह मुंबई में 20 मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन लोग झुलस गए हैं। इनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका है। ताड़देव इलाके की मल्टीस्टोरी बिल्डिं कमला सोसायटी में आग लगी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नायर अस्पताल में 5, कस्तूरबा अस्पताल और भाटिया अस्पताल में एक-एक की मौत हुई। डिप्टी पुलिस कमिश्नर सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि आग बिल्डिंग के 15वें फ्लोर पर लगी और ऊपर की फ्लोर पर बढ़ती गई। सबसे ज्यादा 19वीं फ्लोर प्रभावित हुआ। मुंबई प्रशासन के मुताबिक धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कत आई। 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया। प्रशासन ने 15 लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर है।इससे पहले, गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी का इलाज चल रहा है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में समस्या हो रही थी। अब उनकी हालत ठीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button