राज्यलेटेस्टस्लाइडर

भाजपा की दिल्ली में बैठक, पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर होगा फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों पर फैसला आज या कल में ले सकती है। कल लखनऊ में बैठक हुई थी जबकि आज दिल्ली में बैठक होने जा रही है। बैठक में भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी, सीएम योगी भी भाग ले रहे हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने लखनऊ में बैठक की थी। कई नामों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब इन नामों पर आज केंद्रीय चुनाव समिति दिल्ली में चर्चा करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले और फेज में वोटिंग होनी है। इन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी फैसला कर सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी हैं। बैठक में पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि सोमवार को पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने लखनऊ में पहली बैठक की। इसमें प्रत्याशी चयन पर मंथन किया गया। पहले व दूसरे चरण के कुछ प्रत्याशियों की सूची इसी सप्ताह जारी की जाएगी। बताया जाता है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में खराब छवि वाले मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button