गाजियाबाद। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। गाजियाबाद में मतदान पहले चरण के तहत दस फरवरी होगा। यानी गाजियाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों के पास अब तीस दिन ही बचे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि तीस दिन चुनाव के बचे हैं और अभी तक यहां किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। सभी पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन जिस तरह से चुनाव की घोषणा हो गई उससे लगता है कि अब सभी दल अगले तीन या चार दिनों के भीतर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। भाजपा में प्रत्याशियों का चयन वैसे भी नामांकन से एक या दो दिन पहले ही किया जाता रहा है। अब देखना यह है कि भाजपा अपनी चिर परिचत शैली में प्रत्याशियों की घोषणा करती है या फिर पहले कर प्रत्याशियों को मैदान में उतरने का काम करती है। गाजियाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीटें दिल्ली के बेहद नजदीक हैं इसलिए भाजपा में इन दिनों प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी दिल्ली से ही होना बताई जा रही हैं। भाजपा में शहर विधानसभा सीट से विधायक अतुल गर्ग के अलावा मयंक गोयल, पवन गोयल, केके शुक्ला, डा. आशुतोष गुप्ता, संजीव गुप्ता ने टिकट के लिए दावेदारी कर रखी है। साहिबाबाद सीट के लिए विधायक सुनील शर्मा, अजय शर्मा, एक रिटायर्ड अधिकारी का नाम है। लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर, योगेन्द्र मावी, रंजीता धामा, पवन मावी आदि के नाम हैं। मुरादनगर सीट के लिए विधायक अजीतपाल त्यागी, केडी त्यागी, अंबरीश त्यागी, रुद्रप्रताप त्यागी, रमेश चौधरी के नाम सबसे ऊपर हैं। मोदीनगर से विधाकय मंजू शिवाच व पुष्पेन्द्र रावत के नाम चल रहे हैं। सपा-रालोद गठबंधन में गाजियाबाद से विशाल वर्मा, जलालुददीन सिददीकी, इन्द्रजीत टीटू के नाम बताए जा रहे हैं। मुरादनगर से अमरजीत सिंह बिड्डी, अजय प्रमुख, सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, एक मुस्लिम नाम भी चर्चा में है। मोदीनगर से पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व विधायक मास्टर राजवीर सिंह या उनके पुत्र, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी आदि के नाम हैं। लोनी से मदन भैया व साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नाम हैं। कांग्रेस से साहिबाबाद से नरेन्द्र भारद्वाज, शहर सीट से सुशांत गोयल, मुरादनगर से बिजेन्द्र यादव के नाम सबसे ऊपर हैं। अब देखना यह है सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों की कब तक घोषणा करती हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उद्घाटन कार्यक्रम हेतु कार्यकर्ताओं का भव्य प्रस्थान
Saturday, 28 March 2026, 2:48 pm
रालोद की यूपी अर्बन बाडी के प्रभारी बने इन्द्रजीत सिंह टीटू, हुआ जोरदार स्वागत
Thursday, 6 November 2025, 4:47 pm
सीबीएसएम दिल्ली में दो दिवसीय दिवाली मेले में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Monday, 13 October 2025, 4:00 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में नई स्वास्थ्य सुविधा का हुआ शुभारंभ
Wednesday, 17 September 2025, 5:28 pm
Check Also
Close
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में नई स्वास्थ्य सुविधा का हुआ शुभारंभWednesday, 17 September 2025, 5:28 pm