राजनीतिलेटेस्टशहर

शहर सीट से संजीव गुप्ता ने भी की दावेदारी पेश

  • मयंक गोयल, पवन गोयल पहले ही कर चुके हैं दावेदारी
    गाजियाबाद।
    शहर सीट पर दावेदारों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। यह नाम कोई और नहीं बल्कि शहर के प्रसिद्ध उद्यमी संजीव गुप्ता का नाम है। समरकूल कंपनी के सीएमडी संजीव गुप्ता भाजपा महानगर कमेटी में कोषाध्यक्ष भी हैं। संजीव गुप्ता सत्ता के साथ रहने वालों में से हैं। सपा की सरकार के दौरान वे सपा के कोषाध्यक्ष थे। भाजपा की सरकार आई तो उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। शहर में कोई भी आयोजन हो उसमें संजीव गुप्ता का सहयोग न लिया जाए यह कैसे हो सकता है। संजीव गुप्ता दिलखोलकर लोगों की मदद करते हैं। मीडिया में भी खूब चमकते हैं। मीडिया में कैसे चमका जाता है यह सभी जानते हैं। अब उन्होंने शहर सीट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर दिया है। बताया गया है कि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को उन्होंने अपना आवेदन दिया है। नगर विधायक अतुल गर्ग के सामने संजीव गुप्ता टिकट की दावेदारी में कहां तक टिक पाते हैं यह समय ही बताएगा। वैसे मयंक गोयल,पवन गोयल ने भी अपनी दावेदारी ठोक रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button