राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

एक बड़ी खबर, इटली से अमृतसर पहुंचे विमान में सौ यात्री कोरोना पाजीटिव

  • मुंबई पुलिस के 71 जवान भी कोरोना की चपेट में
  • आज शाम को गृह सचिव करेंगे समीक्षा बैठक
    नई दिल्ली।
    एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। बताया जा रहा है कि इटली से एयर इंडिया की फ्लाइट से अमृतसर आए 180 में से सौ यात्री कोरोना पाजीटिव निकले हैं। इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है। कोरोना पाजीटिव आए सभी यात्रियों को आइसोलेट किया जा रहा है। यह कोरोना विस्फोट है और तीसरी लहर का कहर है। इसके अलावा मुंबई पुलिस के 71 कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। नए मामले आने के बाद अब तक मुंबई पुलिस के 265 कर्मी कोरोना पाजीटिव हो गए हैं। केन्द्रीय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी कोरोना पाजीटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला आज शाम को समीक्षा बैठक करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button