राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। पंजाब में रैली को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला 15 मिनट तक मार्ग पर फंसे रहे, इसके बाद उनका काफिला वापस लौट आया। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उधर, कांग्रेस की ओर से सफाई दी गई है कि पीएम मोदी के रूट में किए बए बदलाव की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। गृह मंत्रालय ने कहा कि पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक सामने आई है। उनका काफिला एक फ्लाई ओवर में करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा। उधर, भाजपा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने मोदी का कार्यक्रम बिगाड़ने की साजिश रची।
इसी बीच, किसान संगठनों ने दावा किया है कि रैली रद्द होने की वजह किसानों का विरोध और पंजाबियों में मोदी की अस्वीकार्यता है। इससे पहले बताया जा रहा था कि खराब मौसम या कोरोना की वजह से मोदी की रैली को रद्द किया गया है।
मोदी ने बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अधिकारियों से कहा- अपने मुख्यमंत्री को शुक्रिया कहना कि मैं एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी वजह बताई है। उन्होंने रैली रद्द होने के बाद कई ट्वीट किए। लिखा- पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी है और उसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भी कद्र नहीं है। जो सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात थी, वो थी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मसला। प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट में घुसने की इजाजत दी गई। जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने रढॠ को भरोसा दिया था कि रास्ता सुरक्षित है। मसला सुलझे या इस मुद्दे पर कोई बात हो पाए इसके लिए पंजाब के मुख्य मंत्री चन्नी ने फोन भी नहीं उठाया। कांग्रेस सरकार जो तरीके इस्तेमाल कर रही है, उन्हें देखकर लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा करने वाले को दुख होगा।
प्रधानमंत्री मोदी बठिंडा उतरने के बाद खराब मौसम की वजह से 20 मिनट इंतजार करने के बाद वे सड़क के जरिए राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक गए। इसमें उन्हें 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगना था। पंजाब के डीजीपी ने भरोसा दिलाया, इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के 30 किलोमीटर पहले उनका काफिला एक फ्लाई ओवर पर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने रोड ब्लॉक कर रखी थी। इसके बाद पीएम मोदी बिना रैली को संबोधित किए वापस लौट आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button