राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित, कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को बताया सुपर स्प्रेडर

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग अपनी कोविड की जांच करा लें। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर ट्वीट कर जबरदस्त हमला किया है। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें सुपर स्प्रेडर तक बता दिया है। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा, ये जो पटियाला में, लखनऊ में, गोवा में कोरोना फैलाने का पाप करके आये हो उसका जिम्मेदार कौन? तुम सच में सुपर स्प्रेडर हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button