लेटेस्टशहर

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा-वैक्सीनेशन के दौरान यदि आती है कोई समस्या तो दीजिए सुझाव

गाजियाबाद। नगर विधायक एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्र अतुल गर्ग ने सोमवार को सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों की लग रही लाइन और अन्य समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में थे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया था। सीएम के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य वरिष्ठ सरकारी डॉक्टरों के साथ बैठक में यह तय किया गया कि जनपद में वैक्सीनेशन सेंटरों पर आने वाले जो लोग लाइन में खड़े होते हैं इनके बैठने की व्यवस्था (सोशल डिस्टेंंस के साथ) व पीने की पानी की समुचित व्यवस्था की जानी है। साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोग इस संबंध में अपने सुझाव वैक्सीन सेंटर पर या मोबाइल नंबर 9873907863 / 9999684242 पर भी मैसेज/ व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं। उनके सुझावों पर विचार कर उन्हें अमल में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button