गाजियाबाद

सेहत सही-लाभ कई के तहत सेक्टर 9 विजय नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्मार्ट के तत्वावधान में हिंट कम्यूनिटी रेडियो 90.4 द्वारा संचालित कार्यक्रम “सेहत सही–लाभ कई” के अंतर्गत आज सेक्टर 9, विजय नगर स्थित UPHC सेक्टर 9 विजय नगर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर सन्चारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक डॉ. निखिल ने वहाँ आए लोगों को सन्चारी रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साफ-सफाई, नियमित हाथ धोने, सुरक्षित पानी पीने और समय पर इलाज कराने के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने जानकारी को उपयोगी बताया और इस प्रकार के जनजागरूकता अभियानों की सराहना की। हिंट रेडियो द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button