राज्यलेटेस्टस्लाइडर

सीबीएसई के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं टलीं, 20 मई के बाद तय होगी तारीख, कक्षा एक से बारह तक के स्कूल 15 मई तक बंद

लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जहां सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा रदद कर दी गई व बारहवीं की परीक्षा स्थगित की गई वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। बरेली में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं की नई तारीख 20 मई के बाद तय होंगी जबकि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं। बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के आॅनलाइन संबोधन के दौरान गुरुवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को भी 20 मई तक के लिए स्थगित किया जा रहा है। इसी तरह विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं और आॅनलाइन कक्षाओं को 15 मई तक लिए स्थगित किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश में इससे पहले पंचायत चुनाव के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को टाला गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन पहले 24 अप्रैल से होना था। परीक्षाओं का कार्यक्रम भी तय हो गया था। इसके बाद पंचायत के चुनाव के कारण इसको आठ मई तक टाला गया। आठ मई से होने वाली सभी परीक्षा का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया था। अब कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसको टाला गया है। उधर, मुख्यमंत्री ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल व कॉलेज को लेकर भी आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में अब कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूल व कॉलेज 15 मई तक बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button