लेटेस्टशहर

सभी व्यापार मंडल एकजुट होकर खुद लॉकडाउन करें: उदित मोहन गर्ग

गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जूम बैठक में सभी ने वर्तमान में कोरोना महामारी के आतंक को देखते हुए राय बनाई यदि सरकार लॉक डाउन का फैसला नहीं लेती है तो व्यापारी समाज का कर्तव्य बनता है वह आपसी मतभेद भुलाकर दस दिन के लिए सभी मार्केट को बंद कर दे अन्यथा यह पैसा किसी काम नहीं आएगा। व्यापारी सुरक्षित रहकर ही व्यापार कर सकेगा। अगर कोविड-19 जैसी महामारी के इस बढ़ते दौर में राज्य सरकार ने लॉकडाउन नहीं लगाया तो स्थिति और भी विस्फोटक हो सकती है। व्यापारियों ने पिछले वर्ष के अनुभव भी साझा किए। व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कोविड की चेन तोड़ने में काफी मदद मिली थी। बैठक में लोहा मंडी व्यापार मंडल, इलेक्ट्रिकल व्यापार मंडल, किराना मंडी व्यापार मंडल, नवीन मार्केट व्यापार मंडल, मशीनीरी मार्केट व्यापार मंडल ने जो निर्णय दिया है उसकी प्रशंसा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, जिलाध्यक्ष अशोक जिंदल, जिला महामंत्री अशोक शर्मा, महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, महामंत्री सुनील सिंह आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button