राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का हृदय गति रुकने से निधन,शूटर दादी चन्द्रो तोमर की कोरोना से मौत

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की भयावहता बढ़ती जा रही है। रोजाना ही ऐसे लोगों की मौत होने की खबरें मिल रही हैं जो सेलिब्रेटी से कम नहीं हैं। महिला शूटर दादी चन्द्रो तोमर का कोरोना के चलते निधन हो गया। उनका इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। 89 वर्षीय चन्द्रो तोमर पर कई फिल्म भी बन चुकी हैं। उनका जन्म मुजफ्फरनगर में हुआ था। इसके अलावा टीवी एंकर रोहित सरदाना का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
बागपत जनपद के बिनौली के जौहड़ी की वयोवृद्ध शूटर दादी चंद्रो तोमर कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। उनको गुरुवार रात को ही बागपत के आनंद हॉस्पिटल से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दादी के स्वजनों ने उनकी मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया है। उनके बेटे विनोद तोमर ने बताया कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। निशानेबाज चंद्रो तोमर के कोरोना पॉजिटिव होने से आसपास के क्षेत्रों में उनके प्रशंसकों के बीच मायूसी छा गई थी। सब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। रोहित सरदाना ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button