लेटेस्टशहर

विश्व ब्लड डोनर डे आज, यशोदा अस्पताल कौशांबी में लगा है रक्तदान शिविर, आप भी कर सकते हैं ब्लड डोनेट

गाजियाबाद। आज वर्ल्ड ब्लड डोनर डे है। इस उपलक्ष्य में यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न बीमारियों एवं कोरोनावायरस मरीजों में रक्त के अवयवों ( ब्लड कॉम्पोनेंट्स) की प्राय: कमी देखी जा रही है, ऐसे में रक्तदान इन मरीजों के लिए जीवनदायिनी बन सकता है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल ने बताया कि यह वॉलंटरी ब्लड डोनेशन कैंप शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इच्छुक स्वैच्छिक रक्तदाता यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के द्वितीय तल पर स्थित ब्लड बैंक में जाकर अपना रक्तदान कर सकते हैं। साथ ही किसी भी जानकारी के लिए 01204189550 पर यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के ब्लड बैंक इंचार्ज कैलाश पप्नोई से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button