लेटेस्टशहर

वातावरण को शुद्ध करने के लिए भाजपाइयों ने 51 स्थानों पर किया यज्ञ-हवन

गाजियाबाद। कोरोना महामारी से निपटने के लिए न केवल शासन बल्कि प्रशासन के सभी विभाग रात दिन लगे हुए हैं। इस बीमारी से वातावरण में उत्पन्न हुई विसंगतियों को लेकर भी लोग गंभीर हैं। वातावरण में इसका प्रकोप न हो पाए इसके लिए लोग हवन, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं।
भाजपा महानगर के सभी मंडलों में यज्ञ एवं हवन आदि का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि पूरे महानगर के 51 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यज्ञ और हवन का आयोजन कर वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए तथा इस बीमारी से दिवंगत हुई आत्माओं के लिए शांति पाठ आयोजित किए। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल से ही यज्ञ और हवन का अपना विशेष महत्व है। किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा बीमारियों को समाप्त करने के लिए ऋषि मुनियों द्वारा हवन आयोजित कर उनमें ऐसी सामग्री प्रयोग की जाती थी जिसके प्रभाव से वातावरण में उत्पन्न हुए विषाणु समाप्त होते थे। इसी परंपरा को निभाते हुए आज उन्होंने खुद भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक यज्ञ आयोजन में भाग लिया। कोविड नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए सार्वजनिक स्थान पर कम संख्या में अथवा घर पर रहकर कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को किया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता निरंतर न केवल चिकित्सीय प्रणाली से बल्कि आध्यात्मिक परंपराओं से भी पीड़ितों को इस महामारी से बचाने के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस आयोजन को सराहनीय बताया। प्रत्येक महानगर पदाधिकारी ने भी भिन्न-भिन्न मंडलों में जाकर इन आयोजनों में भाग लिया। आयोजन करने वाले मंडलों में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष बृजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, रनीता सिंह, तारा जोशी, संजीव झा, मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, दुष्यंत पुंडीर, नवनीत गुप्ता, राकेश त्यागी, बलराम रावल, पंकज राय, विनीत शर्मा व अमरीश त्यागी आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button