लेटेस्टशहर

लोनी में खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

गाजियाबाद। जिलाधिकारी आरके सिंह के निर्देशन में लोनी में प्रशासनिक टीम ने खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी लोनी शुभांगी शुक्ला द्वारा राजस्व टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रोनिका सिटी के सुपुर्द किया गया। कई दिनों से तहसील लोनी क्षेत्र में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किये जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा यह कार्यवाही की गई। इस सम्बन्ध में सूचना मिलते ही एसडीएम शुभांगी शुक्ला द्वारा तत्काल प्राथमिकता पर ग्राम मसूदाबाद बामला में हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर छापेमारी कर 6 डम्परों सहित 2 जेसीबी मशीनों को जब्त कर थाना ट्रोनिका सिटी के सुपुर्द कर दिया गया। खनन माफिया मौके से भागने में कामयाब हो गए। उपजिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि तहसील लोनी क्षेत्र में कई स्थानों पर रात के समय अवैध रूप से मिट्टी खनन किये जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिसके क्रम में यह कार्यवाही की गई। खनन माफिया रात के समय का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिटटी खनन कर रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान इसी तरह गतिमान रहेगा तथा रात के समय क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यवाही करने के लिए सभी थाना प्रभारियों एंव राजस्व टीम को निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button