राज्यलेटेस्ट

यूपी में एक जून से सभी जिलों में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का होगा कोरोना रोधी टीकाकरण शुरू

न्यायिक व मीडियाकर्मियों को अलग से कैंप लगाकर लगाया जाएगा टीका
अभी तक सिर्फ यूपी के 23 जिलों में लगाए जा रहे टीके
लखनऊ
। यूपी में अब वृहद स्तर पर कोरोना रोधी टीका अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने एक जून से 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में अब एक साथ टीकाकरण होगा। पहले सिर्फ प्रदेश के 23 जिलों में ही टीकाकरण किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में अभी तक दस लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने न्यायिक व मीडियाकर्मियों के लिए अलग से कैंप लगाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा और कानपुर भ्रमण से लौटने के बाद शनिवार को अपने सरकारी आवास पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका कवर अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में प्रदेश के 23 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। अब अगले चरण में एक जून से सभी जिला मुख्यालयों पर इस आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिन जिलों में संक्रमण अपेक्षाकृत अधिक है, उनके ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन कराया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के करीब दस लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वैश्विक महाकारी कोरोना वायरस के सेकेंड स्ट्रेन पर अंकुश लगाने के साथ ही थर्ड स्ट्रेन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक जून से पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकारण किया जाएगा। इसको वृहद अभियान के रूप में लिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में अभी तक 23 जिलों में ही 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की सुविधा प्रदान की जा रही थी। अब इसको सभी जिलों तक बढ़ाया गया है। अभी तक इसके लाभ से वंचित रहे 52 जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button