लेटेस्टशहर

मुरादनगर में अब सभी बाजार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगे

गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए मुरादनगर व्यापार मंडल ने अहम निर्णय लिया है।
निर्णय के तहत अब मुरादनगर के सभी बाजार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। मुरादनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गर्ग ने सोशल मीडिया पर इस निर्णय की जानकारी के लिए उसे शेयर किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी साथियों पूरे देश के साथ ही मुरादनगर में कोरोना अपने चर्म पर है। दूसरी तूफानी लहर ने पिछले कुछ समय में ही ऐसा तांडव मचाया है कि हमारे अनेक व्यापारी साथी हमारा साथ छोड़ चुके हैं और हमारे परिवारों के अनेक सदस्य जीवन-मृत्यु के बीच अनेकों अस्पतालों में संघर्ष कर रहे हैं। स्वास्थ सेवाओं पर भारी बोझ है। बेड, आॅक्सीजन और जरुरी दवाओं के लिए मरीजों के परिजन परेशान हैं। पुलिस-प्रशासन के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में समस्त व्यापारिक संगठनों द्वारा निर्णय लिया गया है कि बृहस्पतिवार 29 अप्रैल से शुक्रवार 7 मई 2021 तक मुरादनगर के सभी बाजार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगे और शनिवार-रविवार को वीकेंड लॉकडाउन कर्फ्यू रहेगा। केवल मेडिकल और दूध की दुकान को छोड़कर बाकी सभी इस कठिन समय में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। बहुत आवश्यक हो तो ही घरों से बाहर निकले और मास्क अवश्य लगाएं और सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button