लेटेस्टशहरस्लाइडर

मंत्री अतुल गर्ग ने किया वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण

गाजियाबाद। शहर विधानसभा क्षेत्र के कुछ वैक्सीन केंद्रों पर जगह कम होने के कारण लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही उनके बैठने एवं पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी। इन सभी असुविधाओं को देखते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर इन स्थानों को बदलने की बात कही थी। रविवार को राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान के साथ रामलीला मैदान घंटाघर तथा पैराडाइज क्लब, क्रोसिंग रिपब्लिक केंद्रों पर सोसाइटी की आपत्ति लगने के कारण स्थान परिवर्तन करके गोलचक्कर के नीचे पेट्रोल पंप के सामने कर दिया गया। उक्त स्थान पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि इन वैक्सीनेशन केंद्रों पर सोमवार से वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। जिससे वैक्सीन लगवाने वालो को सोशल डिस्टेंस के साथ- साथ बैठने व पीने के लिए पानी जैसी सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर डॉक्टर नीरज अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल, अजय राजपूत, वीरू बाबा, दीपशिखा माहेश्वरी , गरिमा सोनी , सोनिका , ओम राजपूत , विशाल , विपुल अग्रवाल व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button