राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

भारतीय स्टेट बैंक में होगा सिर्फ एक बजे तक काम, कोरोना से बचाव को लेकर उठाया गया कदम

नई दिल्ली। बैंकिंग सेवा में सबसे अग्रणी भारतीय स्टेट बैंक ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी शाखाओं को खोलने और बंद करने के समय में बदलाव किया है। इसके अलावा बैंक ने कुछ समय के लिए अपनी सेवाएं भी सीमित कर ली हैं। कोरोनाकाल में अपने कर्मचारियों को सुरक्षित रखने और कोरोना संक्रमण से बचाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। आॅल इंडिया बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि बहुत जरूरी हो तभी ब्रांच जाएं और 31 मई तक सभी ग्राहक सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बैंक जाएं। दोपहर को दो बजे बैंक की शाखाएं बंद हो जाएंगी। स्टेट बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि बैंक के प्रशासनिक कार्यालय 50 फीसदी स्टाफ के साथ पहले की तरह पूरे बैंकिंग कार्य अवधि में काम करेंगे। बैंक शाखा में जाने वाले लोगों को फेसमास्क पहनना जरूरी होगा। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जाएगी। 31 मई तक बैंक में सिर्फ कैश जमा करना, चेक संबंधित काम, डिमांड ड्राफ्ट/आरटीजीएस/एनईएफटी व गर्वमेंट चालान संबंधित काम ही किए जाएंगे। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते बहुत से बैंक कर्मचारी व अधिकारियों की मौत हो चुकी है। बैंकों में भीड़ कम करने और कोरोना से बचाव को लेकर यह कदम उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button