लेटेस्टशहर

भाजपा महानगर के प्रभारी महेंद्र धनौरिया टेलीफोन कर कार्यकर्ताओं का बढ़ा रहे मनोबल

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के प्रभारी महेंद्र धनौरिया ने कोविड महामारी को लेकर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के अनावा महानगर के पदाधिकारियों, मंडलों के प्रभारी और मंडल अध्यक्षों से टेलिफोनिक वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान इस महामारी में संगठन और सरकार के द्वारा दी जा रही मदद को पीड़ितों तक समय से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपना, अपने परिवार के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपना ध्यान रखते हुए सेवा संगठन के काम को आगे बढ़ाना है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की मदद लेनी चाहिए। बता दें कि महेन्द्र धनौरीया लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते हैं, इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button