लेटेस्टशहर

पांच तालाबों में किया जा रहा था प्रतिबंधित मांगूर मछली का पालन, की गई कार्रवाई

गाजियाबाद। उपजिलाधिकारी सदर डीपी सिंह के निर्देशन में प्रतिबंधित मछलियों का पालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई गई। ग्राम नाहल में स्थित 5 तालाबों में कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित प्रजाति की मांगुर मछलियों का अवैध रूप से पालन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्रतिबंधित मत्स्य पालन के विरुद्ध राजस्व टीम नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, मत्स्य निरीक्षक के माध्यम से कार्यवाही की गई और समस्त मछलियों को तलाब का पानी पाटकर नाले में बहा दिया गया, जिससे मछलियों का निस्तारण किया गया। एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की प्रवर्तन की कार्यवाही चालू रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button