राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन, तीस मई तक राज्य में लगाया संपूर्ण लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.23 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 3890 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। कोरोना की भेंट देश की कई सेलीब्रेटी तक चढ़ चुकी हैं। अब खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई ने कोरोना के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. आलोक राय ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह असीम बनर्जी ने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी पिछले एक महीने से कोरोना से संक्रमित थे। उधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 से 30 मई तक राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button